बीजापुर| जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने गश्त के दौरान हत्या, आगजनी डकैती के 15 नक्सलियों को दबोचने में सफलता हासिल की है। बीजापुर कोतवाली, डीआरजी, व कुटरू पुलिस की टीम ने 24 अप्रैल को दरभा सरपंच सोमारू माड़वी की हत्या तथा घर व दुकान में डकैती में शामिल दो महिला समेत ग्यारह नक्सलियों को पकड़ा है। इनमें डीएकेएमएस डिप्टी कमांडर हिड़मो माड़वी, डीएकेएमएस अध्यक्ष मंगलू मड़काम, सीएनएम सदस्य आयतु माड़वी, मिलिशिया सदस्य कोसा माड़वी, मिलिशिया कमांडर बामन माड़वी, मिलिशिया सदस्य रमेश कुमार, राजू माड़वी, पांडू मड़काम, कोसा करटामी, केएएमएस कमांडर जोगी मंडावी और लिंगे कुंजामी शामिल हैं।
नक्सली हिड़मो माड़वी 9 अप्रैल को मूवमेंट कर रही पुलिस पार्टी की बस को विस्फोट करने की घटना में शामिल रहा। वही जांगला थाना क्षेत्र से पकड़े गए तीन नक्सलियों बोमड़ा ताती, लक्ष्मण वेट्टी, दोरसा उर्फ़ बामन जांगला में चौकीदार की हत्या में शामिल थे। जबकि एक अन्य नक्सली मड़े कृष्णा को ग्राम कांदुलनार से पकड़ा गया है। इस पर चिन्नाकोड़ेपाल में पुलिया निर्माण करा रहे मुंशी बटोही पाल की हत्या में शामिल रहा। पकड़े गए सभी नक्सलियों को न्यायालय में पेश किया गया है।