पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हत्या की निंदा, नागरिकों ने निकाला कैंडल मार्च

हत्या की निंदा, नागरिकों ने निकाला कैंडल मार्च

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीजापुर। लोगाें ने सांस्कृतिक भवन से जयस्तंभ तक कैंडल मार्च निकाला।

बीजापुर| नागरिकों ने बुधवार को चिन्नाकोड़ेपाल में पुल निर्माण का कामकाज देख रहे साइट इंचार्ज (मुंशी) बटोही पाॅल की हत्या के विरोध में गुरुवार की शाम कैंडल मार्च निकाला। नागरिकों ने बटोही पाॅल की हत्या की तीव्र शब्दों में निंदा करते कहा कि उनकी हत्या बेवजह की गई है। नागरिकों ने सांस्कृतिक भवन परिसर से जयस्तंभ तक कैंडल मार्च निकाला और बटोही पाॅल को विनम्र श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कलेक्टर डाॅ. अयाज तंबोली, एसपी मोहित गर्ग, डीएफओ एन गुरूनाथन, भाजपा जिलाध्यक्ष जी वेंकट, जिला महामंत्री संजू लुंकड़ समेत बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे। बुधवार को बटोही पाॅल का अंतिम संस्कार किया गया। इसमें नगर के विभिन्न वर्ग के लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...