मोर जमीन मोर मकान के तहत मिलेगा पक्का मकान
बीजापुर | प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के घटक मोर जमीन मोर मकान के तहत नगरपालिका परिषद नगरवासियों को पक्के मकान की सौगात दी जा रही है। इस योजना के तहत जिन गरीब परिवारों के पास खुद की जमीन तो है पर पक्का मकान नहीं बना सके उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना तहत चिह्नांकित कर जीयो टैगिंग कर आवास निर्माण के लिए 23 हितग्राहियों को 12.89 लाख रुपए प्रथम किस्त की राशि जारी की जाएगी।