चयन स्पर्धा 19 से, खिलाड़ी आज शिवरीनारायण जाएंगे
बीजापुर | राज्य स्तरीय जूनियर साफ्टबॉल प्रतियोगिता बालक-बालिका फेडरेशन कप के लिए राज्य स्तरीय चयन प्रतियोगिता का आयोजन 19 और 20 मई को शिवरीनारायण जिला जांजगीर चांपा में आयोजित किया जा रहा है। जिले से चयनित खिलाड़ियों की टीम 17 मई को शाम 6 बजे रवाना होगी। बीजापुर से फेडरेशन कप राज्य स्तरीय बालक चयनित खिलाडी श्राजेश कुडियम, दिलीप तेलम, राजेश पोयाम, मनोज मोडियम कृष्णा डोडी और जूनियर टीम से चयनित खिलाड़ी पवन तेलम, गनपत कुडियम, सुरेश हेमला, अनिल कुडियम, राकेश महोबिया, जिलेश उददे, संतोष मेंडे, मनोज ताती, राकेश पुनेम, यशवंत संजय कुडियम, नवीन कुरसम और बालिका जूनियर टीम से चयनित खिलाड़ी प्रियंका हेमला, फूलमती तेलम, चंद्रकला तेलम, कविता तेलम, सरिता हेमला, ज्योति हेमला, रेणुका तेलम, अरूणा पुनेम, सुनीता पुनेम, सनकी ताती, शांति पुनेम शामिल हैं। टीम मैनेजर व कोच सोपान कर्णेवार एवं पायल दिल्लीवार की ड्यूटी लगाई गई है।