पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किसानों को बीमा राशि देने सहित 7 मांगों के लिए जोगी कांग्रेस का प्रदर्शन

किसानों को बीमा राशि देने सहित 7 मांगों के लिए जोगी कांग्रेस का प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सात सूत्रीय मांगों को लेकर लाइवलीहुड कॉलेज के सामने जकांछ के जिला अध्यक्ष सकनी चंद्रैया के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर रहे जकांछ के कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अध्यक्ष सकनी चंद्रैया की अगुवाई में राज्यपाल के नाम सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन कलेक्टर डॉ अय्याज फकीर भाई तंबोली को सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया है कि सूखा घोषित होने के बावजूद अब तक किसानों को बीमा राशि नहीं दी गई है। शीघ्र बीमा राशि किसानों को देने सहित कई मांगें ज्ञापन में शामिल हैं।

ज्ञापन में लैंप्सों में नेटवर्क की सुविधा नहीं है इससे किसानों को पोस मशीन द्वारा बीज खाद्य वितरण समय पर नहीं हो रहा, तब तक परमिट से जिले में खाद बीज का वितरण करने, गुदमा और बासागुडा में धान खरीदी केंद्र खोले जाने, सर्वे कराकर राजस्व भूमि में वर्षों से काबिज किसानों को राजस्व और वन अधिकार भूमि पट्टा देने, गंगालूर क्षेत्र के पंद्रह से बीस गांव के लाल पानी से प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा व मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने, आउटसोर्सिंग भर्ती बंद कर जिले के योग्य उम्मीदवारों को प्राथमिकता देने तथा जिन क्षेत्रों में तेंदूपत्ता समिति निरस्त होने से संग्राहकों को आर्थिक नुकसान हुआ, उन वनोपज सहकारी समिति के अंतर्गत संग्राहकों को गतवर्ष संग्रहण के आधार पर मुआवजा देने की प्रमुख मांग शामिल है।

इस अवसर पर मिथ्युश कुजूर, विजय झाड़ी, रोशन झाड़ी, दीपक मरकाम, देव कुमार देवांगन, विज्जा कुडियम सहित बड़ी संख्या में जकांछ के कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

बीजापुर. धरना प्रदर्शन करते जकांछ के कार्यकर्ता।

खबरें और भी हैं...