पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एनएच 63 तक नया बाईपास मिलेगा दंतेवाड़ा को, 22 किमी सड़क का टेंडर

एनएच-63 तक नया बाईपास मिलेगा दंतेवाड़ा को, 22 किमी सड़क का टेंडर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला मुख्यालय दंतेवाड़ा को बीजापुर जिले की सीमा पर स्थित एनएच-63 पर पांडेमुर्गा गांव से जोड़ने वाली सड़क का चौड़ीकरण कार्य जल्द ही शुरू होगा। इसका इस्तेमाल दंतेवाड़ा से बीजापुर जिले में आवाजाही के लिए बायपास मार्ग की तरह हो सकेगा।

फरसपाल के आगे कच्चा घाट से गुजरने वाली यह सड़क दोनों जिले के लिए काफी उपयोगी है। 19 करोड़ रुपए की लागत से 22 किमी लंबी इस सड़क के चौड़ीकरण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। रूरल रोड प्रोजेक्ट के तहत पीडब्ल्यूडी ने इस कार्य को अपने हाथ में लिया है। पीडब्ल्यूडी ईई जोसेफ थामस के मुताबिक जल्द ही काम शुरू किया जाएगा। सड़क के साथ पुल-पुलियों की चौड़ाई भी बढ़ाई जाएगी।

5 साल से चल रही थी कोशिश : इस सड़क को लेकर बीते 5 साल से कोशिश चल रही थी। अंतत: सड़क की डीपीआर तैयार करने के बाद बजट स्वीकृति मिलते ही पीडब्ल्यूडी ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली।

10 किमी की अतिरिक्त दूरी की बचत होगी

दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय से गीदम होकर जाने की बजाय लोग सीधे अब एनएच-63 पर जुड़ सकेंगे। इससे करीब 10 किमी की अतिरिक्त दूरी की बचत होगी और नवरात्रि जैसे भीड़ वाले मौकों पर बीजापुर जिले की तरफ आने-जाने में सहूलियत होगी। आपात सेवा एंबुलेंस के लिए भी इस सड़क से समय की बचत हो सकेगी। इस मार्ग पर दंतेवाड़ा के कतियाररास, पूरनतरई, भोगाम, फरसपाल, मासोड़ी और बीजापुर जिले के पांडेमुर्गा, बोदली गांव पड़ते हैं।

खबरें और भी हैं...