पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 50 मीटर चला ई रिक्शा, ये दूरी बनी मील का पत्थर

50 मीटर चला ई-रिक्शा, ये दूरी बनी मील का पत्थर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिलाएं अब कमजोर नहीं हैं, न ही पुरुषों पर निर्भर। पिछड़े इलाकों में भी अपनी काबिलियत से वे खुद को सशक्त बना सकती हैं। दंतेवाड़ा की सविता साहू ऐसी ही महिलाओं में एक हैं। जिसने संघर्षभरी जिंदगी से लड़कर आत्मनिर्भर बनने कदम आगे बढ़ाया, और आज महिलाओं के लिए प्रेरणा के रूप में उभरकर आगे बढ़ रही हैं।

सविता के इस जज्बे को पीएम नरेंद्र मोदी ने भी सलाम किया जब उन्होंने चंद मिनटों में ही पीएम को अपनी संघर्षभरी कहानी बताई। ये तब हुआ जब जांगला में पीएम मोदी व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने दंतेवाड़ा के चितालंका की सविता के ई-रिक्शा में बैठकर प्रदर्शनी स्थल से एसबीआई तक 50 मीटर की दूरी तय की। सविता ने इस दूरी को दो मिनट में पूरा किया। ये दूरी सविता के जीवन में मील का पत्थर बन गई। पीएम ने सविता से पूछा कि ई-रिक्शा चलाने का विचार कैसे आया, तब सविता ने रोजगार की सोच व प्रशासन के सहयोग के बारे में बताया। सविता ने बताया कि अब उसकी आर्थिक स्थिति में बेहद सुधार है, मैं अपनी बेटी को काॅन्वेंट स्कूल में पढ़ा रही हूं।

बदल गई जिंदगी

संघर्षशील महिलाओं के लिए मिसाल बनीं प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ई-रिक्शा में बैठाने वाली सविता

सौभाग्यशाली हूं, सारे दर्द दूर हो गए

सविता साहू ने भास्कर को बताया कि पति के छोेड़ने के बाद बेहद संघर्षभरा जीवन जी रही थी। दंतेश्वरी सेवा योजना ने न केवल आत्मनिर्भर बनाया बल्कि मुझे काफी ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। दिल्ली में प्रदर्शनी लगी थी, उस वक्त पीएम से मिली थी। इच्छा थी कि प्रधानमंत्री मेरे ई-रिक्शा में बैठें, मेरे इस सपने को बीजापुर के जांगला पहुंच पीएम ने पूरा कर दिया। योजना शुरू होने के बाद दिल्ली से पहुंचे अफसर, कलेक्टर सौरभ कुमार, तात्कालिक सीईओ गौरव सिंह कई बार ई-रिक्शा में बैठकर मनोबल बढ़ाए हैं। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री दोनों मेरे ई-रिक्शा में बैठे, जिंदगी के सारे दर्द अब छिप गए। आत्मनिर्भरता के लिए मेरा मनोबल बहुत ज्यादा बढ़ गया है। मैं महिलाओं से यहीं कहूंगी कि खुद को कमजोर न समझें, हममें इतनी शक्ति है कि हर काम हम बेहतर कर सकते हैं।

दंतेवाड़ा. सविता के ई रिक्शा में बैठे पीएम और सीएम।

खबरें और भी हैं...