पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तेंदूपत्ता की प्रति सैकड़ा गड्डियों पर अब 180 की बजाय ‌‌‌Rs.250 मिलेंगे

तेंदूपत्ता की प्रति सैकड़ा गड्डियों पर अब 180 की बजाय ‌‌‌Rs.250 मिलेंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले में वनोपज संग्राहकों को इस बार तेंदूपत्ता पर ज्यादा मुनाफा होने की संभावना है। सरकार ने तेंदूपत्ता का दाम प्रति मानक बोरा 1800 रुपए से बढ़ाकर 2500 रुपए कर दिया है। इससे संग्राहकों को प्रति 100 गड्‌डी पर 180 रुपए की बजाय अब 250 रुपए मिलेंगे। इस बार तेंदूपत्ते का अच्छा उत्पादन इलाके में हुआ है, लेकिन बेमौसम बारिश के दौरान ओले गिरने से पत्तों की गुणवत्ता पर असर पड़ने की आशंका भी बनी हुई है।

दंतेवाड़ा वन मंडल में इस बार 19,000 मानक बोरा तेंदूपत्ता खरीदी का लक्ष्य तय किया गया है। बीते साल यह लक्ष्य 27000 मानक बोरा था। दरअसल इस बार वन मंडल की 13 समितियों में से 4 समितियां बीजापुर वन मंडल के हिस्से में चली गई हैं। इन समितियों में भैरमगढ़, मिरतूर, कोडोली और माटवाड़ा शामिल हैं। राजस्व जिला बीजापुर में शामिल होने के बावजूद इन समितियों पर नियंत्रण अब तक दंतेवाड़ा वन मंडल से होता आ रहा था।

दंतेवाड़ा, तेंदूपत्ता इकट्ठा कर गड्डियां बनाते संग्राहक परिवार के सदस्य।

बीमा का लाभ लेने के िलए 500 गड्‌डी तेंदूपत्ता बेचना जरूरी

तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए संचालित योजनाओं में जनश्री बीमा योजना व सामूहिक बीमा का लाभ लेने के लिए संग्राहक परिवार को लगातार दो साल से कम से कम 500 गड्‌डी तेंदूपत्ता बेचना अनिवार्य है। जबकि छात्रवृत्ति और अन्य योजनाओं में यह बाध्यता नहीं है।

नीलामी में 9 में से सिर्फ 2 लाट बिके बचे हुए 7 की 20 को लगेगी बोली

तेंदूपत्ता खरीदी के लिए हुई शुरुआती नीलामी में केवल गीदम व बारसूर समितियों की लाट खरीदने में ही ठेकेदारों ने दिलचस्पी दिखाई है। बचे हुए 7 लाट की नीलामी 20 अप्रैल को होगी। डीएफओ रमेश कुमार जांगड़े के मुताबिक इस नीलामी के बाद ही पता चलेगा कि किन समितियों में सरकारी खरीदी की जाएगी।

खबरें और भी हैं...