पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 55 पत्रावलियों का किया निस्तारण

55 पत्रावलियों का किया निस्तारण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजयनगर| नगर पालिका बिजयनगर की भवन निर्माण एवं नामांतरण समिति की बैठक शुक्रवार को पालिका सभा भवन में समिति अध्यक्ष पार्षद दातारसिंह नरूका की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में अधिशासी अधिकारी कमलेश मीणा ने नामांतरण एवं निर्माण स्वीकृति से संबंधित पत्रावलियों को रखते हुए विचार विमर्श किया। बाद विचार विमर्श समिति सदस्यों ने करीब 55 पत्रावलियों का निस्तारण किया। बैठक में पार्षद इन्द्रजीत मेवाड़ा, जगदीश सिंह राठौड़, दिनेश कोठारी, सहवरण सदस्य ललित शर्मा, कनिष्ठ लिपिक सुनील जैन सहित अन्य उपस्थित रहे। समिति अध्यक्ष दातार सिंह ने बताया कि सरकार व मसूदा विधायक सुशीलकंवर पलाड़ा की ओर से जनता का कार्य त्वरित गति से करने के प्राप्त निर्देशों के अनुरूप आमजन से जुड़ी नामांतरण व निर्माण स्वीकृति से संबंधित पहली बार एक साथ करीब 55 पत्रावलियों का निस्तारण किया गया है।

खबरें और भी हैं...