भागवत सप्ताह ज्ञान महायज्ञ आज से
बिजयनगर| स्थानीय लक्ष्मीनारायण मंदिर प्रांगण में बुधवार से श्रीमद् भागवत ज्ञान महायज्ञ स्वामी सत्यानन्द महाराज के सान्निध्य में आयोजित होगा। आयोजन समिति के गिरधर आगीवाल ने बताया कि श्रीमद् भागवत महायज्ञ का शुभारंभ बुधवार को शोभायात्रा के साथ होगा। शोभायात्रा गाजेबाजे के साथ सुबह 10 बजे लक्ष्मीनारायण मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरेगी। दर्शनशास्त्र में पीएचडी की उपाधि हासिल करने वाले वृन्दावन के स्वामी सत्यानन्द महाराज लगातार सात दिवस कथावाचन करेंगे। कार्यक्रम के तहत 17 मई को शुकदेव पूजन, नारद चरित्र, परीक्षित जन्म व शृंगऋषि का श्राप, 18 मई को शुकदेव जी आगमन, महर्षि कपिल मुनि का उपाख्यान व शिव सती चरित्र, 19 मई को ध्रुव चरित्र, अजामिल उपाख्यान, राम अवतार, भरत चरित्र, बाल वामन व श्री कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम होंगे।