पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाजपा में शेखावत का योगदान अविस्मरणीय

भाजपा में शेखावत का योगदान अविस्मरणीय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजयनगर| भाजपा मण्डल अध्यक्ष आशीष सांड ने कहा कि पूर्व उप राष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत का भारतीय जनता पार्टी के निर्माण में योगदान अविस्मरणीय है। वे मंगलवार को भाजपा कार्यालय में शेखावत के पुण्यस्मृति दिवस पर आयोजित गुणानुवाद सभा को सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने शेखावत की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश एवं प्रदेश के विकास में शेखावत के योगदान व कुशल नेतृत्व क्षमता को कभी भुलाया नहीं जा सकता। सभा को भाजपा मण्डल महामंत्री अमित लोढ़ा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष नौरतमल लोढ़ा, महिपाल सिंह चूंडावत सहित अन्य वक्ताओं ने भी सम्बोधित किया।

सभा के दौरान पूर्व पार्षद अनिल बोहरा, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष रामलाल भील, मोर्चा अध्यक्ष पुखराज भील, पार्षद अशोक आलोरिया, सहवरण सदस्य लक्ष्मण रमलावत, सम्पत सेन, राजेन्द्र बोहरा, सुनील लोढ़ा, रमेश रांका, सतीश ओझा, ज्ञानचंद प्रजापत, संदेश मेवाड़ा, प्रदीपसिंह भदौरिया, अशोक मेहता, सुरेन्द्र सिंघवी, अश्विनी शर्मा सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...