पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पाराशर ऋषि जयंती पर निकाली शोभायात्रा

पाराशर ऋषि जयंती पर निकाली शोभायात्रा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजयनगर. पाराशर ऋषि जयंती पर पाराशर समाज द्वारा निकाली गई शोभायात्रा।

भास्कर न्यूज| बिजयनगर

क्षेत्रीय पाराशर ब्राह्मण समाज बिजयनगर-गुलाबपुरा के तत्वावधान में रविवार को पाराशर ऋषि जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई।

पाराशर ब्राह्मण समाज अध्यक्ष कैलाशचंद पाराशर के नेतृत्व में सुबह 8.30 बजे गाजेबाजे के साथ शोभायात्रा प्रारंभ हुई। जो बालाजी चौक, सब्जी मंडी, विवेकानंद सर्किल, महावीर बाजार, पीपली चौराहा, कृषि मंडी चौराहा से पुन: विप्र समाज भवन पहुंचकर संपन्न हुई। महाआरती में बड़ी संख्या में समाज बंधुओं ने भाग लिया। साढे दस बजे सभा का आयोजन किया गया। समारोह में पालिकाध्यक्ष सचिन सांखला, गुलाबपुरा पालिका अध्यक्ष धनराज गुर्जर अतिथि थे।

कार्यक्रम में विप्र समाज युवक अध्यक्ष धीरेन्द्र चाष्टा, बृजमोहन पाराशर, विश्वनाथ पाराशर, सूर्यप्रकाश शर्मा, बाबूलाल पाराशर, घनश्याम, सतीश, राजेन्द्र पाराशर, प्रदीप कुमार, पवन कुमार, विजयलक्ष्मी पाराशर, फूलियाकला सरपंच पूर्णिमा पाराशर आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पुरूषोत्तम पाराशर ने किया।

खबरें और भी हैं...