सफाईकर्मी भर्ती प्रक्रिया को लेकर सौंपा ज्ञापन
बिजयनगर|भाजपा एससी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष ओम जेदिया ने स्वायत्त शासन एवं नगरीय विकास मंत्री श्रीचंद कृपलानी को ज्ञापन देकर प्रस्तावित सफाई कर्मचारियों की भर्ती में जिन परिवारों में किसी भी राजकीय सेवा में नहीं है उन्हें वरीयता दी जाने की मांग की। जेदिया ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा करीब 21 हजार 136 सफाई कर्मचारी की नियुक्ति प्रस्तावित है। पहली बार भर्ती प्रक्रिया जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा जिला मुख्यालय पर लाॅटरी द्वारा दी जाएगी। जेदिया ने स्वायत्त शासन मंत्री से भर्ती प्रक्रिया में ऐसे परिवार के सदस्य को वरीयता सूचि में शामिल करने की मांग की है। जिसके परिवार में किसी भी व्यक्ति नौकरी में नहीं है। ताकि कोई परिवार वंचित नहीं रह सके।