पति व सौतन से बच्चे दिलाने की मांग
पीसांगन| ग्राम पंचायत बुधवाडा की महिला ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए अपने पति व सौतन से अपने बच्चों को दिलवाने की गुहार की। बुधवाडा निवासी निर्मला देवी नायक ने बताया कि उसका विवाह खेमाराम से हुआ था। खेमाराम का पहला विवाह करीब पंद्रह साल पहले बिजयनगर निवासी रेखा के संग हुअा था लेकिन कुछ दिनों बाद रेखा ने उसे छोड़कर किसी अन्य से विवाह कर लिया। पंद्रह साल के वैवाहिक जीवन में उसने दो पुत्रियों व एक पुत्र को जन्म दिया। उधर रेखा के भी तीन बेटियां हो गईं। उसके बाद खेमाराम निर्मला को छोड़कर अपनी पहली प|ी के साथ बिजयनगर रहने लगा। दो माह पूर्व उसने रेखा से कोर्ट मैरिज कर ली और निर्मला के बच्चों को रेखा व खेमाराम ने रख लिया।