शोभायात्रा में गूंजे परशुराम के जयकारे
बिजयनगर| ब्राह्मण समाज के आराध्यदेव परशुराम की जयंती महोत्सव पर मंगलवार को शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा तेजा चौक से प्रारंभ हुई जो शहर के प्रमुख मार्गो से गुजरती हुई विप्र समाज भवन पहुंचकर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा के दौरान ब्राह्मण समाज के युवा दुपहिया वाहन पर सवार होकर हाथ में झंडे आदि थामकर आराध्य देव के जयकारे लगाते चल रहे थे। वहीं चार पहिया वाहनों में सजी परशुराम सहित अन्य झांकियां विशेष आकर्षण का केन्द्र रही। शोभायात्रा का शहर के कई स्थानों पर पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया।