पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 7 प्रकरणों पर किए 14 लाख स्वीकृत

7 प्रकरणों पर किए 14 लाख स्वीकृत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थानीय कृषि उपज मण्डी सभा भवन में मंगलवार को राजीव गांधी कृषक साथी योजना के तहत मसूदा उपखण्ड अधिकारी सुरेश चावला की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में 7 प्रकरणों का निस्तारण करते हुए 14 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई।

मण्डी सचिव नीरज बिष्ट ने बताया कि बैठक के दौरान कृषक साथी योजना के तहत विचाराधीन करीब 19 प्रकरण रखे गए। जिसमे से मसूदा उपखण्ड अधिकारी चावला ने 7 प्रकरणों का निस्तारण करते हुए 14 लाख रुपए की सहायता राशि दावेदारों को प्रदान करने की स्वीकृति प्रदान की।

जबकि 9 प्रकरण एफएसएल के अभाव में आगामी बैठक में विचार विमर्श करने का निर्णय दिया। वहीं 1 प्रकरण को निरस्त किया गया। जबकि 1 प्रकरण बहरहाल प्रक्रिया में रखा गया है। गौरतलब है कि कृषक साथी योजना के तहत आवेदकों के प्रकरणों का समय पर निस्तारण करने के लिए मसूदा एसडीएम चावला सक्रियता के साथ तत्पर रहते है। पूर्व में भी कई लम्बित प्रकरणों का निस्तारण किया था।

खबरें और भी हैं...