पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सूने मकान से पार किए 60 हजार व आभूषण

सूने मकान से पार किए 60 हजार व आभूषण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजयनगर |पटेल कॉलोनी इलाके में मंगलवार को चोरो ने दिन दहाड़े एक सूने मकान पर निशाना साधते हुए करीब 60 हजार रुपए नकदी सहित सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर लिया। पटेल कॉलोनी निवासी दिनेश कुमार टेलर ने बताया कि वे अपने परिवार सहित किसी गमी में शामिल होने के लिए सोमवार सुबह मकान के ताला लगाकर निकले थे। शाम करीब 5 बजे वे वापस लौटे तो मकान के ताले टूटे मिले। मकान के भीतर आलमारियों के ताले तोड़कर अज्ञात चोरों ने करीब 60 हजार रुपए की नकदी सहित डेढ़ लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात चुरा ले गए। इत्तला मिलने पर बिजयनगर पुलिस भी मौके पर पहुंची।

खबरें और भी हैं...