बिजयनगर |श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज युवक संघ द्वारा तीर्थ यात्रा कर लौटे यात्रियों के पुन: लौटने पर स्वागत किया गया। युवक संघ अध्यक्ष राजेश तिवारी, सचिव रामेश्वर प्रसाद तिवाड़ी, कमलेश जोशी, राकेश जोशी, जितेन्द्र आचार्य, दिनेश व्यास, पुखराज दुबे, शिव प्रकाश उपाध्याय, अभिषेक पंचोली सहित अन्य ने तीर्थ केदारनाथ व बद्रीनाथ यात्रा कर लौटे स्थानीय यात्रियों का माल्यार्पण एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।