चौथमाता मंदिर पर कंजर समाज ने चढ़ाया कलश
बिजोलिया | चितांबा में शनिवार को कंजर समाज की ओर से नवनिर्मित चौथमाता मंदिर पर कलश स्थापना की गई। दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान उद्यापन व हवन की पूर्णाहुति हुई।
इस मौके पर भामाशाहों ने कहा कि धार्मिक कार्यक्रम हमारी संस्कृति व सामाजिक एकता के लिए जरूरी हैं। साथ ही हमें बच्चों को उच्च शिक्षा देने व राजनीतिक चेतना लाने की आवश्यकता है। एक ओर सरकारी सेवाओं में आने व राजनीति में चुनाव लड़ने के लिए शिक्षा जरूरी है।
इसलिए कंजर समाज के साथ ही अन्य समाजों के लिए भी शिक्षा महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर सलावटिया सरपंच दुर्गालाल बलाई, चांदजी की खेड़ी सरपंच जमनीदेवी भील, तिलस्वां सरपंच राजकुमार सेन, पूर्व सरपंच कैलाश धाकड़, लाभचंद कंजर, रामलाल कंजर आदि उपस्थित थे।