बीकानेर | अणुव्रत समिति, बीकानेर की ओर से नाल गांव में अणुव्रत समिति का गठन किया गया। समिति अध्यक्ष इंद्रचंद सेठिया ने बताया कि सोमवार को नाल में हुई समिति बैठक के दौरान साध्वी संयमप्रभा जी और साध्वी सहजप्रभा जी के सानिध्य में समिति का गठन करते हुए मोहन सिंह चौहान को अध्यक्ष और हंसराज गुलगुलिया को सचिव पद पर मनोनीत किया गया। इस मौके पर झंवरलाल गोलछा, शिखरचंद सेठिया, बसंत कुमार जैन, शांतिलाल कांकरिया, पारसमल छाजेड़, शिखरचंद भंसाली, ज्ञानचंद कोठारी आदि मौजूद थे।