बीकानेर | श्री छह न्याति ब्राह्मण महासंघ ने जयपुर रोड स्थित ब्राह्मण समाज की भूमि पर धरना देकर समाज के लोगों को भ्रमित करने का आरोप लगाया है। महासंघ की कार्यकारिणी की आम बैठक में अध्यक्ष मोहनलाल जाजड़ा ने कहा है कि समाज की भूमि पर अतिक्रमण को लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से गलत बयानी की जा रही है। वहां किसी भी प्रकार का कोई अतिक्रमण नहीं हुआ है। जाजड़ा ने एक बयान जारी कर कहा है कि कुछ लोग भूमि के सामने टैंट लगाकर अतिक्रमण करने का विरोध कर रहे हैं, जो समाज को भ्रमित करने का प्रयास है। ऐसे कृत्यों के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए सांवर मल उपाध्याय, श्रीधर शर्मा, गोविंद पारीक, ललित शर्मा और कुंदनमल बोहरा की कमेटी बनाई गई है।