बीकानेर | अभियांत्रिकी विश्वविद्यालय में पुन:नियुक्ति की मांग को लेकर निष्कासित कार्मिकों द्वारा दिया जा रहा धरना सोमवार को 88 वें दिन भी जारी रहा। ईसीबी बेरोजगार संघर्ष समिति की ओर से दिए जा रहे धरने के दौरान निष्कासित कार्मिकों ने सरकार और प्रशासन के उदासीन रवैये पर विरोध जताया। समिति के धनसुख आचार्य ने बताया कि पुन:नियुक्ति नहीं होने तक कार्मिकों का धरना जारी रहेगा।