सिंधु महाकुंभ का आयोजन 17 जून को जयपुर में किया जाएगा। भारतीय सिंधु सभा के प्रदेश पदाधिकारी महेंद्र तीर्थाणी ने बताया कि आयोजन को लेकर प्रदीप गोहानी, टीकम पारवानी, श्याम आहूजा सहित अन्यों के बीच झूलेलाल मंदिर में बैठक हुई। उन्होंने बताया कि बीकानेर में सिंधु महाकुंभ और ग्रीष्मावकाश में बाल संस्कार शिविर सहित सिंधी समाज की पांच मांगे है। जिसे केंद्र सरकार के समक्ष रखी जानी है। उन्होंने महाकुंभ से पहले समाज के लोगों से अपने-अपने क्षेत्रों में वाहन रैली, कलश यात्रा व प्रभात फेरियां निकालने का आह्वान किया ताकि आयोजन को लेकर समाज के लोगों को उसकी जानकारी मिल सके। बैठक में महानगर कार्यकारिणी घोषित कर पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। इस मौके पर दीनदयाल नंदा, हासानंद, मानसिंह, केशव खत्री, दीपचंद, गजरा भारती सहित कई लोग मौजूद थे।