भार्गव मोहल्ले और श्मशान भूमि पर विकास कार्य करवाने की मांग, ज्ञापन सौंपा
बीकानेर | भार्गव युवा मंच ने नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन भेजकर भार्गव मोहल्ले और श्मशान भूमि में विकास कार्य करवाने की मांग की है। मंच के अनिल कुमार भार्गव ने निगम आयुक्त को दिए ज्ञापन में बताया कि भार्गव मोहल्लो हेरिटेज रूट से जुड़ा हुआ है। इसके बाद भी मोहल्ले की सीवर लाइन, नालियों और सड़कों की स्थिति दयनीय है। सीवर लाइन से गंदा पानी घरों में पहुंच रहा है। इसी तरह समाज की श्मशान भूमि पर भी चार दीवारी नहीं है।