महिला डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप, मुकदमा दर्ज
जेएनवीसी थाना क्षेत्र के एक निजी हॉस्पिटल की महिला चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जयनारायण व्यास कॉलोनी थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में महिला के रिश्तेदार जांगलू निवासी बजरंगलाल सुथार ने मामला दर्ज करवाया है। बजरंगलाल ने पुलिस को बताया कि उसके भाई मांगीलाल की प|ी सुशीला के डिलेवरी केस में महिला चिकित्सक ने इलाज में लापरवाही बरती उससे कारण वह कोमा में चली गई।