अनुसूचित जाति-जनजाति एक्ट में सुप्रीम कोर्ट द्वारा बदलाव किए जाने के विरोध में सोमवार को भीम सेना की ओर से धरना देकर विरोध जताया गया।
जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने कर्मचारी मैदान में भीम सेना के प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र मेघवाल की अध्यक्षता में दिए गए धरने के दौरान जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर एक्ट में बदलाव को वापस लेने की मांग की गई। भीम सेना के जिलाध्यक्ष अशोक मेघवाल ने बताया कि धरने के दौरान प्रभारी महेंद्र मेघवाल ने एक्ट में किए गए बदलाव का विरोध करते हुए इसे समाज के लिए अहितकारी बताया। इस मौके पर हुकमचंद जावा, नंदलाल जावा, राजकुमार हटीला, सरला गोयल, मधुबाला नायक, धर्मेंद्र नायक, सोहन द्रविड़, विनोद जावा, रेखाराम, भीखाराम, राजीव, मुंशीलाल, छगनलाल, रामेश्वर सिंघारिया आदि मौजूद थे।
कलेक्ट्रेट के सामने लगाए धरने को संबोधित करते भीम सेना के नेता।