बीकानेर | आम आदमी पार्टी बीकानेर पश्चिम इकाई की ओर से सोमवार को नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। पार्टी के प्रभारी पूनम चंद गहलोत ने बताया कि जस्सूसर गेट के बाहर आयोजित सभा के दौरान आमजन को आप पार्टी की रीति नीति और कार्ययोजना की जानकारी दी गई। इस मौके पर कमल पारीक, भगवान दास स्वामी, हरिकिशन कुमावत, हुकमाराम चौधरी, भागीरथ स्वामी, पन्नालाल ठाकुर और पवन कुमार आदि मौजूद थे।