पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

विद्युत श्रमिक संघ ने सौंपा ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | सभी श्रेणियों में रुकी पदोन्नतियां करने, आईटीआई हेल्परों को पदोन्नत करने, अन्य जिलों में भेजे गए तकनीकी कर्मचारियों का ट्रांसफर वापस बीकानेर करने, वेतन कटौती रोकने और सुरक्षा उपकरणों की व्यवस्था करने सहित विभिन्न मांगों के समाधान के लिए सोमवार को अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपा गया। जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ और भारतीय मजदूर संघ की ओर से सौंपे गए ज्ञापन के दौरान महामंत्री मुकेश कथूरिया, जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश बत्तरा, अनिल मिश्रा, गिरधर गोपाल सोलंकी, परवेज, जावेद आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...