बीकानेर | संजय हर्ष फाउंडेशन एवं डेजर्ट शाइन क्रिकेट एकेडमी का क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर सोमवार से धरणीधर खेल मैदान में शुरू हुआ। एकेडमी के संयुक्त सचिव राजकुमार जोशी ने बताया कि 19 वर्ष से कम आयु के खिलाड़ियों को शिविर में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह शिविर पांच जून तक जारी रहेगा। खिलाड़ियों को रणजी प्लेयर शिवकुमार पुरोहित, महेंद्र पुरोहित, शरद जोशी की ओर से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जोशी ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए खिलाड़ी डेजर्ट शाइन क्रिकेट एकेडमी में संपर्क कर सकेंगे।