भारतीय जनता पार्टी शहर जिला बीकानेर पूर्व विधानसभा बूथ समिति निर्माण एवं सत्यापन संबंधी बैठक का आयोजन सोमवार को किया गया। जिलाध्यक्ष डॉ.सत्यप्रकाश आचार्य की अध्यक्षता में होटल हरि भवन में आयोजित बैठक के दौरान जिला प्रभारी मनीश पारीक, महापौर नारायण चौपड़ा, न्यास अध्यक्ष महावीर रांका और मुमताज अली भाटी मौजूद थे। जिला महामंत्री मोहन सुराणा और दाऊलाल हर्ष ने बताया कि बैठक के दौरान पूर्व विधानसभा के सभी 191 बूथों पर 21 सदस्यीय बूथ समिति के पुर्ननिर्माण और पूर्व में बनाई गई समितियों के सत्यापन कार्य संबंधी चर्चा की गई।
बैठक में पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के कार्यों में निरंतर जुटे रहने का आह्वान किया। इस मौके पर भूपेंद्र शर्मा, सुरेश शर्मा, अरुण जैन, सलीम जोइया, रामकुमार व्यास, विष्णु पुरी, विजय सिंह, अखिलेश प्रताप सिंह, असद रजा भाटी, युधिष्ठर सिंह भाटी, सुमन जैन, विक्की गहलोत, सुखाराम दांवा, अशोक चावरिया, विजयलक्ष्मी राजपुरोहित आदि मौजूद थे।