बीकानेर | बीकानेर मंडल खेलकूद संघ की ओर से ग्रीष्मकालीन क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर का आयोजन रेलवे ग्राउंड में 4 से 13 जून तक किया जाएगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने बताया इच्छुक खिलाड़ी शाम 5.30 से 6.30 बजे तक आवेदन फॉर्म रेलवे ग्राउंड से प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि शिविर में रेलवे के रणजी खिलाड़ियों की ओर से प्रशिक्षण दिया जाएगा।