बीकानेर | जिला क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित अंडर-23 प्रतियोगिता में सोमवार को केसरी एकादश और मोहनलाल रावत एकादश की टीम विजेता रही। पहला मुकाबला केसरी एकादश और उमाशंकर व्यास एकादश में हुआ। जिसमें केसरी एकादश विजेता रही। दूसरा मैच चोरू राम एकादश और मोहनलाल रावत एकादश में हुआ। पहले खेलते हुए चोरू राम एकादश ने 201 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में रावत एकादश ने 203 रन बनाकर मैच में जीत दर्ज की।