पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Bikaner
  • पात्र होते हुए भी डीपीसी में शामिल नहीं करने का आरोप

पात्र होते हुए भी डीपीसी में शामिल नहीं करने का आरोप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थर्ड ग्रेड से सैकंड ग्रेड पदों पर हुई डीपीसी में पात्र शिक्षकों के नाम छूट जाने का मामला सामने आया है। श्रीगंगानगर के शिक्षक कृष्णपाल मीणा ने बताया कि वरिष्ठ अध्यापकों की डीपीसी के लिए जारी वरिष्ठता सूची में उसका नाम था लेकिन अंग्रेजी विषय की अस्थाई सूची में उसका नाम शामिल नहीं किया गया।

ऐसे में उसे डीपीसी का लाभ नहीं मिला। शिक्षकों के एक प्रतिनिधि मंडल ने निदेशक माध्यमिक को ज्ञापन देकर वंचित शिक्षकों को डीपीसी में शामिल करवाने की मांग की है।

उधर, मंडल उपनिदेशक महावीर सिंह पूनिया ने बताया कि वर्ष 2018-19 की डीपीसी में सभी पात्र शिक्षकों का चयन किया गया है। यदि भूलवश किसी का नाम छूट गया है तो रिव्यू डीपीसी मे उसका चयन किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...