पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Bikaner
  • गौ रक्षकों की पिटाई से हुई मुस्लिम युवक की हत्या के आरोपियों पर हो कार्यवाही

गौ रक्षकों की पिटाई से हुई मुस्लिम युवक की हत्या के आरोपियों पर हो कार्यवाही

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | शहर जिला कांग्रेस कमेटी, अल्पसंख्यक विभाग ने मध्यप्रदेश के सतना में तथाकथित गौ रक्षकों द्वारा मुस्लिम युवक के साथ हुई मारपीट में मौत के आरोपियों पर कार्यवाही के लिए केंद्रीय गृह मंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया है। विभाग अध्यक्ष अमजद खान अब्बासी ने बताया कि गौ रक्षकों ने मुस्लिम युवक के साथ गौ-कशी के संदेह पर मारपीट की। मामले में मुस्लिम युवक के दोस्तों को भी घायल किया गया है। हत्या की जांच निष्पक्ष करवा कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही कर पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाया जाए। इस मौके पर मेहबूब रंगरेज, कुरैशी, तंवर, अशरफ उस्ता सहित कई लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...