पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Bikaner
  • सांड की चपेट में आने से दो दिन में दो जनों की मौत, गुस्साए कांग्रेसी नेताओं ने किया प्रदर्शन

सांड की चपेट में आने से दो दिन में दो जनों की मौत, गुस्साए कांग्रेसी नेताओं ने किया प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आवारा सांडों की चपेट में आकर लोगों की मृत्यु होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। दो दिन में दो व्यक्तियों की मौत सांड की टक्कर लगने से हो चुकी है। इन घटनाओं से गुस्साए कांग्रेसी नेताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया।

देशनोक थाना क्षेत्र के केसरदेसर गांव निवासी आशाराम पुत्र भंवरलाल की सांड के चपेट में आने से मौत हो गई। सोमवार सुबह उन्हें मृत अवस्था में ही पीबीएम हॉस्पिटल लाया गया। इससे पूर्व पीबीएम में भर्ती रामपुरा बस्ती निवासी 60 वर्षीय किशना राम की मृत्यु हो गई थी। संबंधित पुलिस थानों में दोनों घटनाओं की मर्ग दर्ज की है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए

पिछले दस दिन में सांडों की टक्कर लगने से चोटिल होने की आधा दर्जन घटनाएं हो चुकी हैं। इसे लेकर गुस्साए कांग्रेसी नेताओं ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से आर्थिक मदद दिलाने की मांग की है। पीसीसी सदस्य गोपाल गहलोत ने कहा है कि नगर निगम की ढिलाई के कारण गौशाला का निर्माण रुका पड़ा है। निजी गौशाला में आवारा सांडों को पकड़कर पहुंचाने का काम भी ढीला पड़ा है। उन्होंने बताया कि 25 मई को इन मुद्दों को लेकर फिर से आंदोलन करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

केसरदेसर निवासी आशाराम को सांड ने मारा, मौत

पीबीएम मोर्चरी के आगे प्रदर्शन करते कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता।

खबरें और भी हैं...