पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Bikaner
  • विरोध... सैकंड ग्रेड शिक्षकों का निदेशालय पर प्रदर्शन

विरोध... सैकंड ग्रेड शिक्षकों का निदेशालय पर प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | वेतन विसंगति को दूर करने की मांग को लेकर सैकंड ग्रेड शिक्षकों ने सोमवार को माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के मुख्यद्वार पर प्रदर्शन किया। सैकंड ग्रेड शिक्षकों की मांगों को अनदेखा करने पर नाराज शिक्षकों ने राज्य सरकार के खिलाफ नारे लगाए। शिक्षक नेताओं ने कहा कि जब तक वेतन विसंगति को दूर नहीं किया जाएगा और न्यायालय के आदेश की पालना नहीं होगी धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। विरोध प्रदर्शन से बाद शिक्षकों का एक प्रतिनिधि मंडल माध्यमिक शिक्षा निदेशक से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने निदेशक को पूरे प्रकरण से अवगत करवाया। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने उपनिदेशक स्तर पर समस्या के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। उधर, राजस्थान वरिष्ठ शिक्षक संघ रेस्टा के प्रदेश उप सभाध्यक्ष मोहर सिंह सलावद ने कहा कि जब तक प्रकरण का निस्तारण नहीं होगा धरना जारी रहेगा। प्रतिनिधि मंडल में संगठन के पदाधिकारियों के अलावा शिक्षक नेता गुरचरण सिंह मान, रेवंतराम गोदारा, मोहम्मद इलियास जोइया, धूमल भाटी, कर्मचारी नेता बनवारी शर्मा आदि शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...