पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Bikaner
  • शिक्षा... भामाशाह को अब शिक्षा भूषण शिक्षा विभूषण अवार्ड

शिक्षा... भामाशाह को अब शिक्षा भूषण-शिक्षा विभूषण अवार्ड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | स्कूलों में भौतिक विकास के लिए 15 लाख एवं इससे अधिक धनराशि का सहयोग देने वाले दानदाताओं को अब शिक्षा भूषण और शिक्षा विभूषण अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। 15 लाख से एक करोड़ तक की धनराशि देने वालों को शिक्षा भूषण और एक करोड़ रुपए से अधिक का सहयोग करने वाले भामाशाहों को शिक्षा विभूषण अवार्ड मिलेगा। 28 जून को भामाशाह जयंती के अवसर पर जयपुर में आयोजित होने वाले भामाशाह सम्मान समारोह में पात्र दानदाताओं को इस अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक श्याम सिंह राजपुरोहित ने बताया कि भामाशाह और दानदाताओं को प्रेरित करने वालों को प्रेरक के रूप में सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समस्त डीईओ-डीडी को पात्र दानदाताओं के प्रस्ताव प्राप्त कर 22 मई तक प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

खबरें और भी हैं...