पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मौसम... फिर बने लू के आसार दोपहर में तपिश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | कई दिनों बाद फिर से लू के आसार बनने लगे हैं। दोपहर में चिलचिलाती धूप के कारण हवा में आग सी घुल गई। वाहन चलाते वक्त 11 बजे ही गर्म थपेड़े से लगे। इसी वजह से लोग दोपहर में मजबूरी में ही घर से बाहर निकले। लोग धूप और लू के हालात से बचने के लिए घरों और दफ्तरों में दुबके रहे। जो बाहर निकले भी वे चेहरे पर स्कार्फ बांधकर बाहर अाए। शाम को बादल से छाए और धूप कुछ देर के लिए गायब हुई लेकिन गर्मी से राहत फिर भी नहीं मिली। इस बीच सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस व बीती रात का न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। छह किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा चली।

खबरें और भी हैं...