पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Bikaner
  • कर्मकांड और ज्योतिष में डिप्लोमा करवाएगा एमजीएस यूनिवर्सिटी

कर्मकांड और ज्योतिष में डिप्लोमा करवाएगा एमजीएस यूनिवर्सिटी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संभाग के छात्र-छात्राओं को रोजगार से जोड़ने के लिए महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय ने नए पाठ्यक्रम शुरू करने का फैसला किया है।

सोमवार को विश्वविद्यालय की एकेडमिक कौंसिल की बैठक में विचार-विमर्श के बाद नवीन पाठ्यक्रमों में डिप्लोमा इन कर्मकांड और ज्योतिष, लैब टेक्नीकल अस्सिटेंट, बीएससी एंड एमएससी योगा स्टडीज, पीजी डिप्लोमा इन बैंकिंग एंड फाइनेंस, इंटलेक्चुअल प्रोपर्टी राइट, डिप्लोमा इन म्यूटेशन एंड डाइट संबंधित कोर्स शुरू करने का निर्णय किया गया। इसके साथ ही नए शिक्षा सत्र 2018-19 से संबंधित छह संकायों के 36 विषयों के पाठ्यक्रमों का अनुमोदन हुआ। इनके प्रस्ताव जनवरी माह में आयोजित हुई बोर्ड ऑफ स्टडीज की बैठकों में तैयार किए गए थे।

एकेडमिक कौंसिल में परीक्षा-2017 के अंतिम वर्ष में उत्तीर्ण हुए 95 हजार स्टूडेंट्स को डिग्री प्रदान करने और 71 अभ्यर्थियों को पीएचडी उपाधि देने के संबंधित प्रस्तावों का अनुमोदन कर ग्रेस पास किया गया। कुलपति प्रो.भगीरथ सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राज्यपाल द्वारा नामित सदस्य डॉ.जी.एस.रघुवंशी, राज्य सरकार के प्रतिनिधि डॉ.सुरेंद्र डी सोनी, डॉ.संतोष राजपुरोहित, डॉ.रामसिंह राजावत, डॉ.एस.एन.शर्मा, डॉ.दिग्विजय सिंह सहित समस्त अध्ययन मंडलों के संयोजक शामिल हुए।

उच्च शिक्षा

403 कॉलेजों की होगी ग्रेडिंग : महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय आगामी सत्र से कॉलेजों की ग्रेडिंग निर्धारित करेगा। शैक्षणिक गुणवत्ता सहित अन्य निर्धारित मापदंडों के अनुरूप संभाग के 403 कॉलेजों की ग्रेडिंग तय होगी। उप कुलसचिव शैक्षणिक डॉ.बिट्ठल बिस्सा ने बताया कि कॉलेजों में शैक्षणिक गुणवत्ता को बनाए रखने के उद्देश्य से यह फैसला किया गया है।

एकेडमिक कौंसिल की बैठक में हुआ निर्णय, रोजगार सृजक नवीन पाठ्यक्रम होंगे शुरू

पांच वर्षीय लॉ पाठ्यक्रम होगा शुरू : एकेडमिक कौंसिल की बैठक में पांच वर्षीय विधि पाठ्यक्रम शुरू करने का भी फैसला किया गया। विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने बताया कि इसके लिए बार कौंसिल ऑफ इंडिया को प्रस्ताव भेज दिए हैं। वहीं किन्नर और शहीदों के आश्रितों को विश्वविद्यालय स्तर पर निशुल्क शिक्षा दी जाएगी। इसके अलावा आगामी सत्र में विश्वविद्यालय की ओर से एमए इन राजस्थानी, भूगोल, राजनीति विज्ञान, एमसीए, बैचलर इन लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस, बीए ऑनर्स, बीएससी ऑनर्स पाठ्यक्रम शुरू करने पर सहमति बनी।

आगामी सत्र में विश्वविद्यालय को शैक्षणिक और शोध की दृष्टि से मजबूत बनाने के उद्देश्य से अनेक नवाचार किए जाएंगे। जिसके संबंध में एकेडमिक कौंसिल में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। प्रो.भगीरथ सिंह, कुलपति, एमजीएस यूनिवर्सिटी

खबरें और भी हैं...