पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Bikaner
  • जेवरात शोरूम पहुंचे दंपत्ति 2.22 लाख रु. का सैट चुराकर फरार

जेवरात शोरूम पहुंचे दंपत्ति 2.22 लाख रु. का सैट चुराकर फरार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर| केईएम रोड स्थित ज्वैलरी के शोरूम में खरीदारी के बहाने पहुंचे पति-प|ी ने सेल्समैन की आंखों में धूल झोंकी और 2.22 लाख रुपए का सोने का सैट चुराकर फरार हो गए। सीसीटीवी में फुटेज देखकर उनकी खोजबीन की गई, लेकिन पता नहीं चल पाया। सोमवार को दोपहर 1.10 मिनट पर एक व्यक्ति और महिला पति-प|ी बनकर केईएम रोड स्थित ज्वैलरी के शोरूम तनिष्क में पहुंचे। दोनों ने वहां प्रथम मंजिल पर पहुंचकर सेल्समैन को बेटे की शादी के लिए ज्वैलरी खरीदने की बात कही। उन्होंने पहले सोने की चूड़ियां देखी और आठ-दस सैट देखे। इस दौरान अधेड सी दिखने वाली महिला ने सेल्समैन की नजरों से बचकर सोने का एक सैट ट्रे सहित अपनी साड़ी में छिपा लिया। अचानक पीबीएम अस्पताल जाने की बात कहकर व्यक्ति और महिला 1.30 बजे शो-रूम से निकलकर फरार हो गए। उनके जाने के बाद सेल्समैन को सोने का एक सैट कम होने का पता चला तो खोजबीन की और कोटगेट थाना पुलिस को इत्तला दी। दोनों की खोजबीन शुरू की, लेकिन उनका पता नहीं चल पाया। दुकानदार श्यामसुन्दर सोनी के मुताबिक चोरी हुआ सोने का सैट 58 ग्राम का है जिसकी कीमत 2.22 लाख रुपए है। कोटगेट पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया है।

सीसीटीवी में फुटेज से खोजबीन शुरू

ज्वैलरी के शोरूम में सोने का सैट चोरी करने वाले व्यक्ति और महिला की सीसीटीवी में फुटेज आई हैं। सीसीटीवी में दोनोें शोरूम में जेवरात देखते और उसके बाद बाहर शार्दुलसिंह सर्किल की तरफ तेज गति से पैदल ही जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों के चेहरे भी साफ दिखाई दे रहे हैं। कोटगेट पुलिस थाने के एसएचओ अरविन्द भारद्वाज ने बताया कि सीसीटीवी में आई फुटेज के आधार पर व्यक्ति और महिला की तलाश की जा रही है। इसी तरह से दिसंबर में जोधपुर में ज्वैलरी के शोरूम में वारदात हुई थी।

खबरें और भी हैं...