वल्लभ गार्ड व पटेल नगर के आस-पास के क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति नहीं होने से परेशान लोगों ने अलग-अलग जगहों पर धरना देकर नारेबाजी की। लोगों ने पानी की सप्लाई नहीं होने पर राजनैतिक-प्रशासनिक उपेक्षा का आरोप लगाया। वल्लभ गार्डन विकास मंच के मेघराज सोलंकी ने बताया कि क्षेत्र एक माह से पानी की किल्लत का सामना कर रहा है। समस्या को लेकर जलदाय विभाग को भी अवगत करा दिया गया है। उसके बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है।
नियमित पानी की आपूर्ति के लिए आमजन विभाग के चक्कर लगा रहे हैं। कॉलोनी वासी ज्यादा कीमत चुका कर टैंकर से पानी ले रहे हैं। इस मौके ताराशंकर, मोहनसिंह, जयसिंह, प्रेमसिंह सहित कई लोग मौजूद थे।