बीकानेर | व्यापार उद्योग मंडल ने करणप्रताप सिंह सिसोदिया के करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर होटल बसंत विहार में सम्मान किया। प्रदेशाध्यक्ष करणप्रताप सिंह को साफा पहनाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया। इस मौके पर कन्हैयालाल बोथरा, रघुराज सिंह, नरपत सिंह व घेवरचंद सहित कई लोग मौजूद थे।