बीकानेर | गोविंद वोरा की स्मृति में सोमवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन जोशीवाड़ा के गणेश भवन में किया गया। वोरा के श्रद्धांजलि सभा में विधायक डॉ गोपाल जोशी ने कहा कि वोरा पत्रकारिता की पूर्ण संस्था थे। इस अवसर पर भैरव रतन बोहरा ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर आरएसएस नेता नरोत्तम व्यास, पूर्व सभापति चतुर्भुज व्यास,कॉ. वाइ के शर्मा योगी,कर्मचारी नेता भंवर पुरोहित ,कॉमरेड हनुमान चौधरी व जुगल किशोर ओझा ने भी अपने विचार रखे। श्रद्धांजलि देने वालों में यशपाल गहलोत, एडवोकेट हीरा लाल हर्ष, साहित्यकार राजेन्द्र जोशी,गोपीराम जोशी, उमाशंकर जोशी,पुष्टिकर यूथ विंग के बृज गोपाल बिस्सा, आनंद व्यास आदि उपस्थित थे।