बीकानेर | उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल की ट्रेनों में टिकट चैकिंग अभियान चलाया। अभियान में 167 मामलों में 43935 का जुर्माना वसूला गया। मंडल के सीनियर डीसीएम अभय शर्मा ने बताया कि मंडल के बीकानेर-सूरतगढ़, हनुमानगढ़, बठिंडा, श्रीगंगानगर, सूरतगढ़, अनूपगढ़ में चलाए गए टिकट चैकिंग अभियान में एसीएम-2 जितेन्द्र शर्मा ने 16 टीटीआई के साथ मिलकर 167 मामले पकड़े। इनमें बिना टिकट के 148 मामलों में 4935 रुपए अतिरिक्त किराये सहित 41935 रुपए, गंदगी फैलाने वाले 19 मामलों में 2000 रुपए का जुर्माना वसूला गया।