पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अतिक्रमण हटाने के लिए आमरण अनशन शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर |श्री ब्रह्मानंद छात्रावास बचाओ संघर्ष समिति ने समाज की जमीन से कब्जा हटाने के लिए रविवार सुबह 11 बजे से आमरण अनशन शुरू किया। समिति संयोजक हरिकिशन सारस्वत ने कहा कि जयपुर मार्ग पर श्री छ:न्याति ब्राह्मण समाज जमीन से अतिक्रमण हटाने, भूमि दान दाता ब्रह्मानंद भनोत की वसीयत के अनुसार श्री ब्रह्मानंद छात्रावास बनाने सहित अन्य मांगों को लेकर के.के शर्मा ने आमरण अनशन शुरू किया है। इस मौके पर समाज के छगनलाल सारस्वत, रामनिवास, नरेश मोट, पवन, शुभकरण, पवन कुमार, ओमप्रकाश, हंसराज, हीरालाल, महावीर सांखी, रामकिशन सहित कई लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...