कोलायत | स्थानीय होटल लक्ष्मी निवास में रविवार को भारतीय किसान संघ की बैठक हुई। इसमें सोमवार को बीकानेर में प्रस्तावित एक दिवसीय धरने को लेकर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। किसान संघ के तहसील प्रभारी भंवर खिखनिया ने कहा कि आज हिंदुस्तान का हर किसान कर्ज में डूबा हुआ है। सरकार को किसान की कोई परवाह नहीं है। वही तहसील मंत्री मुकेश सांखी ने कहा कि वर्तमान में किसान द्वारा कर्ज में डूबे होने के कारण आत्महत्या करने पर मजबूर है। सरकार को किसानों के लिए बेहतर नीति लाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर सरदार गुरदेव सिंह, ओम पंचारिया, गोवर्धन राम सैन, नत्थू सिंह आदि उपस्थित थे।