बीकानेर | उदयपुर स्थित वेटरनरी कॉलेज नवानिया वल्लभनगर को भारतीय पशुचिकित्सा परिषद की प्रथम अनुसूची में डलवाने के लिए वेटरनरी स्टूडेंट्स रविवार को केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से मिले। छात्र नेता नरसीराम गुर्जर ने केंद्रीय राज्य मंत्री को ज्ञापन देकर कॉलेज को प्रथम सूची में शामिल करने की मांग रखी। गुर्जर ने बताया कि कॉलेज के वीसीआई सूची में नहीं होने से छात्र-छात्राएं चिंतित है। करीब 500 स्टूडेंट्स का भविष्य अंधकार में हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने प्रतिनिधि मंडल को समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में नवीन कुमार मेहरिया, प्रदीप मकवाना आदि भी शामिल हुए।