भारतीय इतिहास संकलन समिति की ओर से रविवार को बीकानेर के अनछुए पहलू विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। पंच मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डॉ.राजेंद्र जोशी ने विषय पर व्याख्यान देते हुए कोडमदेसर तालाब, मरुनायक मंदिर तथा बीकानेर के विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों के इतिहास की जानकारी प्रस्तुत की। इस मौके पर डॉ.राजशेखर पुरोहित, नरेंद्र सिंह बीका, भंवरसिंह, महादेव प्रसाद आचार्य, महावीर सिंह पंवार, जानकी नारायण श्रीमाली आदि मौजूद थे।