पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Bikaner
  • पक्षियों के लिए अंत्योदय नगर में चुग्गाघर का लोकार्पण

पक्षियों के लिए अंत्योदय नगर में चुग्गाघर का लोकार्पण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पक्षियों को दाना-पानी सुरक्षित मिले इसके लिए अंत्योदय नगर में बुधवार को चुग्गा घर का लोकार्पण किया गया।

सुगन देवी की स्मृति में उनके पति मांगीलाल गोयल ने इस चुग्गा घर का निर्माण करवाया। नगर के सी सेक्टर के पार्क में बने चुग्गा घर का लोकार्पण पं. जुगल किशोर ओझा उर्फ पुजारी बाबा ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि पक्षियों के लिए पाळसिए लगाने का अभियान दैनिक भास्कर चला रहा है। इसी तरह दानदाता भी पक्षियों के लिए ऐसे चुग्गा घर बना रहे हैं जिसमें वे सुरक्षित रहकर चुग्गा व पानी पी सके। अधिक मास के महीने में इससे बड़ा फलदायक काम और कोई हो ही नहीं सकता। उन्होंने हर व्यक्ति से आह्वान किया वे अपने घर की छत पर पाळसिए लगाकर उसमें पानी डाले और चुग्गा भी बिखेरे। इस दौरान मंत्रों का उच्चारण पं. रामदेव जोशी ने किया। क्षेत्र के लोगों ने भी पक्षियों के लिए ऐसे कार्य करने का आश्वासन दिया।

चुग्गाघर का लोकार्पण करते अतिथि।

खबरें और भी हैं...