पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Bikaner
  • टूटे नल से बहा सप्लाई का पानी, जलमित्र ने नई टोंटी लगवाकर रोकी बर्बादी

टूटे नल से बहा सप्लाई का पानी, जलमित्र ने नई टोंटी लगवाकर रोकी बर्बादी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इससे पहले स्टैंड पर इस तरह बहता रहता था पानी। जल स्टैंड पर नया नल लगवाते जल मित्र गौरी शंकर व्यास।

सिटी रिपोर्टर | बीकानेर

दैनिक भास्कर के जल मित्र अभियान को लेकर आम लोग के साथ ही भास्कर द्वारा शहरी क्षेत्र में बनाए गए जल मित्र भी सक्रिय हो गए हैं।

रविवार को नत्थूसर गेट निवासी जल मित्र गौरी शंकर व्यास ने जल बर्बादी को रोकने के लिए अपनी जेब से रुपए खर्च किए। गेट के अंदर बने जल स्टैंड से पानी की सप्लाई आते ही प्रतिदिन सैकड़ों लीटर पानी व्यर्थ बहता रहा। जलमित्र ने इसे देखा तो किसी भी सरकारी सहायता का इंतजार नहीं किया।

खुद नल ठीक करने वाले मिस्त्री को लेकर आया। टूटे हुए नल की जगह नया नल लगवाकर प्रतिदिन बर्बाद हो रहे पानी को रोका। व्यास का कहना है कि वे चाहते हैं कि लोग भी ऐसा ही करे। जहां कहीं भी किसी भी जगह नल में लीकेज नजर आए तो किसी दूसरे का इंतजार नहीं करे। खुद से पहल करेंगे तो हम आने वाली पीढ़ियों के लिए इस अमृत रूपी जल को बचाए रख सकेंगे।

नियमित पेयजल आपूर्ति नहीं होने पर लोगों ने रोष जताया

बीकानेर. नगर निगम वार्ड 50 में नियमित पेयजल की आपूर्ति नहीं होने और बिजली दरों में बढ़ती कीमतों के विरोध में लोगों ने रोष जाहिर किया। मौका था शहर कांग्रेस द्वारा आयोजित परिवर्तन पदयात्रा और मेरा बूथ मेरा गांव कार्यक्रम के समापन का। अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि भाजपा सरकार ने सभी विभागों को निजीकरण करने का काम किया है। जिससे आमजन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि जलदाय विभाग को भी निजी हाथों में सौंपने का प्रयास किया ज रहा है। कांग्रेस नेता वल्लभ कोचर ने कहा कि समस्याओं से निजात दिलाने के लिए कांग्रेस का साथ देकर उसे मजबूत बनाए। कार्यक्रम में वार्ड के गजेंद्र सिंह, करणीसिंह, महेंद्र सिंह, प्रेमलता राठौड़, बजरंग, भवानी सिंह व जगदीश सहित अन्य लोगों ने समस्याएं रखी। नितिन वत्सस ने बताया कि राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर 21 मई की सुबह साढ़े दस बजे से डागा चौक में विचार गोष्ठी व स्मरण सभा होगी।

खबरें और भी हैं...